बेगुसराय, फरवरी 10 -- बखरी। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जयलख बालक के छात्र-छात्राओं ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर एवं पावापुरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टूरिस्ट गाइड संजय कुमार ने बच्चों को नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना, विदेशी यात्री ह्वेनसांग, यहां के विशाल पुस्तकालय, विद्वान आचार्य, छात्र जीवन एवं पूजा पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात छात्रों ने राजगीर स्थित रत्नागिरी पहाड़ी पर बने विश्व शांति स्तूप का भ्रमण किया, जहां सफेद संगमरमर से निर्मित स्तूप, प्रार्थना और ड्रम की ध्वनि ने बच्चों को गहराई से प्रभावित किया। अंत में सभी छात्र जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण स्थल पावापुरी स्थित जल मंदिर पहुंचे जो जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और रमणीक तीर्थ स्थल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.