भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर। राष्ट्रकवि गोपाल सिंह 'नेपाली की जयंती शनिवार को शब्दयात्रा भागलपुर द्वारा सन्हौला के उच्च माध्यमिक विद्यालय बोड़ा, पाठकडीह में मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों के बीच गीत और कविताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य मधुमाला कुमारी ने किया। विद्यालय की छात्रों ने कवि की गीत और कविताएं प्रस्तुत की। वहीं शिक्षिका एवं युवा कवयित्री सीणु कल्याणी ने कवि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका का जन्म अगस्त 1911 को पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही कविता लेखन शुरू कर दिया था और अंतिम दिनों तक जारी रखी थी। मौके पर श्रेया कुमारी, संध्या कुमारी, आरती कुमारी, शीलम कुमार, मुकेश कुमार, रशीद मसूद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.