रांची, फरवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के 'फायरबोल्ट रेसिंग क्लब' द्वारा सोमवार को संस्थान परिसर में विशेष प्रदर्शन और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य छात्रों द्वारा निर्मित ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) का प्रदर्शन करना और राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता से पूर्व संस्थान के अधिकारियों के साथ संवाद करना था। कार्यक्रम के दौरान टीम ने अपने निर्मित आईसी इंजन आधारित ऑल-टेरेन व्हीकल का सजीव प्रदर्शन किया। क्लब के सदस्यों ने वाहन की डिजाइन प्रक्रिया, निर्माण के चरणों और इसकी तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों और शिक्षकों ने वाहन का बारीकी से अवलोकन कर छात्रों के तकनीकी कौशल की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। यह टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित 'बाजा साई इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.