कानपुर, अक्टूबर 11 -- कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के शताब्दी भवन में शनिवार को छात्रों के विकसित एआई हैंडरोवर ने तकनीक का प्रदर्शन किया। यह एआई और कंप्यूटर विजन तकनीक की मदद से हाथ के संकेतों और उंगलियों की गतियों को पहचान कर स्वतः नियंत्रित दिशा में चलता है। इसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के ऑटो रोब क्लब ने पेश किया। छात्रों ने कैमरा मॉड्यूल और पाइथन आधारित कोडिंग के प्रयोग से हैंड सिग्नल रिकग्निशन की प्रक्रिया समझी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय प्रताप सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया। इसका उद्देश्य ऐसे स्वचालित उपकरण विकसित करना है जो मनुष्य के इशारों से नियंत्रित होकर जटिल कार्यों को सरल बना सके। अध्यक्ष अक्षत अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष आयुष गुप्ता, सचिव आशुतोष त्रिपाठी, प्रांजुल सिंह यादव, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.