रांची, नवम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित 'स्वभिमानी बिरसा महोत्सव' की शुरुआत सोमवार को हुई। उद्देश्य बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के महत्व को उजागर करना है। पहले दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 'बिरसा मुंडा: उनके योगदान और विचार- एक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद क्विज के प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा के जीवन से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को 15 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने बताया कि सभी कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हिस्सा है और विद्यार्थियों को देश के इतिहास और जनजात...