नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता टीआईएमई के सीनियर रीजनल हेड प्रवीण चंद्रा रहे। उन्होंने छात्रों को क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के कॉन्सेप्ट सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाए। छात्रों को लाइव प्रैक्टिस प्रश्न, क्विक ट्रिक्स और शॉर्टकट मेथड भी सिखाए। कार्यशाला के दौरान प्रश्न उत्तर सत्र को विशेष रूप से इंटरएक्टिव रखा गया। इसमें छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, कैंपस प्लेसमेंट, समय प्रबंधन और इंटरव्यू में आने वाली वास्तविक चुनौतियों से जुड़े प्रश्न पूछे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...