बिजनौर, दिसम्बर 2 -- विवेक विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के छात्रों ने पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह दौरा छात्रों के शैक्षणिक और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। छात्रों का स्वागत रिसर्च फाउंडेशन की टीम ने किया और उन्हें संगठन के औषधीय पौधों की खेती, हर्बल प्लांटेशन और आधुनिक प्रयोगशालाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने देखा कि कैसे आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पादों के निर्माण में विज्ञान और तकनीक का उपयोग किया जाता है। भ्रमण के दौरान छात्रों ने माइक्रोबायोलॉजी लैब का अवलोकन किया, जहां उन्होंने विभिन्न माइक्रोबियल कल्चर और परीक्षण विधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्रशिक्षकों ने उन्हें माइक्रोबियल परीक्षण, उत्पादों में जैविक गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया औ...