गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली स्थित सनवैली इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान 11वीं के छात्रों ने नृत्य, गीत व मनोरंजक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 12 के छात्रों ने अपने अनुभव कक्षा 11 के छात्रों के साथ साझा किए। विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्या प्रीति गोयल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तंवी को मिस सनवैली और अक्षित माथुर को मिस्टर सनवैली चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.