कटिहार, फरवरी 23 -- समेली। एक संवाददाता मध्य विद्यालय चकला खैरा के 45 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कराने के लिए प्रधानाध्यापक विभूति भूषण के नेतृत्व में कुसियार गांव जैविक पार्क अररिया परिभ्रमण कराने हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्नी देवी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया गया। प्रधान शिक्षक विभूतिभूषण ने छात्रों को बताया कि यह जैव विविधता पार्क अपने आप में अनोखे संरक्षण व दुर्लभ वनस्पति प्रजातियां और मनोरंजन सुविधाओं के कारण प्रसिद्ध है। यह बिहार का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क 35 एकड़ में फैला है। जहां हर्बल गार्डन ,तितली पार्क, बस वाटिका जैसी हिमालय में पाए जाने वाले 35 वनस्पति प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। मौके पर सचिन सोनी कुमारी, शिक्षक अचल कुमार, प्रीतेश ,सिंटू ,शालिनी, कविता, संगीत...