देहरादून, फरवरी 14 -- नई टिहरी। टिहरी के विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में शुक्रवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल पूजन, जल शपथ के साथ स्कूली बच्चों की जल संरक्षण विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। उत्तराखंड पेयजल निगम चम्बा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने ग्राम समाज को पेयजल योजना संचालन, स्वच्छता, टेस्टिंग, जल संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र सिंह रांगड़, ज्येष्ठ उपप्रमुख सुनीता राणा, ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता केएन सेमवाल, सहायक अभियंता राजवीर राणा, सुबोध थपलियाल, अपर सहायक...