कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-3 विवेकानंद की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर आम जनमानस और वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और यातायात संकेतों के पालन के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को शालीनता के साथ रोककर नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव, एसएलबीटी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. रंजना गौतम की अगुवाई में छात्रों ने अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.