श्रीनगर, फरवरी 14 -- किताब कौथिग रद किए जाने के विरोध में गढ़वाल विवि के छात्रों ने शुक्रवार को विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोधस्वरूप विवेक, विपिन, महावीर, प्रिया , निशा, अंशिका ने कहा कि विवि में पुस्तक मेले को रद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन ने कुछ तथाकथित छात्र नेताओं के दबाव में आकर पुस्तक मेला रद कर दिया गया। जिससे छात्रों को बहुत ठेस पहुंची है। शोधार्थी रेशमा पंवार ने कहा कि इस तरह से किताबों का विरोध करना तर्क वितर्क की क्षमता को खत्म करने की कोशिश करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.