गाज़ियाबाद, सितम्बर 13 -- गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार का मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस की क्लास लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं को खुद का बचाव करने के लिए मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए। कार्यशाला का आयोजन निंजा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट स्कूल गेम एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं एक्टिव ग्रीन नींव संस्था ने किया। एसोसिएशन महासचिव विक्की पांचाल छात्रों को मार्शल आर्ट की बेसिक जानकारी दी और सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए, जिससे किसी बुरी स्थिति में फंसने पर वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। विक्की पांचाल ने कहा कि आज के समय में हर बच्चे और महिला को सेल्फ डिफेंस करना आना चाहिए। एक्टिव ग्रीन की अध्यक्ष निधि विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते हुए प्रत्येक महिलाओं और बच्चियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.