गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को अब छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति जारी करने से पहले छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। निर्देश के तहत वही छात्र स्कॉलरशिप पाने के पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक उपस्थिति 85 प्रतिशत या उससे अधिक होगी। निदेशालय के इस फैसले के बाद गुरुग्राम के सभी राजकीय स्कूलों में उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया है कि कई छात्र साल भर स्कूल नहीं आते, लेकिन छात्रवृत्ति पाने के लिए कुछ दिनों की उपस्थिति दर्ज करवा देते हैं। इसी लापरवाही को रोकने के लिए अब छात्रवृत्ति को पूरी तरह उपस्थिति से जोड़ा गया है। गुरुग्राम के स्कूलों की मौजूदा स्थिति: गुरुग्राम जिले के सरकारी स्कूलों में प्...