जहानाबाद, नवम्बर 7 -- वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन वन्दे मातरम् (राष्ट्रगीत) के 150 वर्ष पूरा होने पर डायट में हुआ कार्यक्रम अरवल, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हैबतपुर शुक्रवार को वन्दे मातरम् (राष्ट्रगीत) के 150 वर्ष पूरा होने पर वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट अरवल की प्राचार्या डॉ सोनम कुमारी ने की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ सोनम कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं बलिदान के मूल्यों को उजागर करना एवं मातृभूमि के प्रति आभार प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की पंक्तियों से छात्रों को प्रेरणा लेते हुए उन्हें मातृभूमि की सेवा का प्रण लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अ...