सहारनपुर, मई 3 -- देवबंद सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों साखन कलां, सुल्तानपुर, बीबीपुर, अंबहेटा शेखां, अमरपुर नैन, मकबरा, बाबूपुर नगली और तिघरी में बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाएं जाने सहित सफर के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखने को टिप्स दिए गए। इस दौरान बच्चों को शपथ दिलाई कि वह यातायात के नियमों का पालन करेंगे। क्योंकि प्रत्येक वर्ष हजारों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में विकलांग जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान नजम अहमद सिद्दीकी, अनिल चौधरी, खुर्शीद अहमद सिद्दीकी, शाह फैसल मसूदी, उजमा परवीन, पूजा चौधरी, गुलशन अंसारी और वैशाली गौतम सहित अन्य परिषदीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.