बेगुसराय, मार्च 19 -- बरौनी,निज संवाददाता। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज बरौनी में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार ने की व संचालन उपाध्यक्ष अनुभव कुमार ने किया। एलएनएमयू छात्र संघ अध्यक्ष सह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा लगातार छात्रों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। डाटा सेंटर की लापरवाही के वजह से आज हजारों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट प्रमोटेड पेंडिंग किया जा रहा है। नतीजतन छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को विवश हैं। साथ ही आर्थिक शोषण का शिकार भी हो रहे हैं। कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र व छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जल्द ही विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। वहीं दूसरी तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.