बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा इमार्टिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में करियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेश बैंकिंग एवं रिटेल बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराना रहा। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कौशल सिंह ने निवेश बैंकिंग, बीएफएसआई सेक्टर, फिनटेक और आईटी इंडस्ट्री में उभरते अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और योग्य युवाओं के लिए इसमें व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.