नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग में शुक्रवार को 'बिग 4 और मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) में उच्च वेतन वाली नौकरी कैसे प्राप्त करें विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। ऑडिट प्रोफेशनल खुशी गैड़ा ने वित्त, लेखा, विपणन, प्रबंधन, ऑडिटिंग, मानव संसाधन प्रबंधन, आयकर आदि क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के अवसरों की जानकारी दी। ऑनलाइन वेबिनार में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यहां डॉ. ममता जोशी, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. निधि वर्मा साह, डॉ. हिमानी जलाल आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.