पौड़ी, अप्रैल 26 -- निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए आगामी चुनावों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाते हुए उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करने को लेकर प्रेरित किया। कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। हर वोट देश के भविष्य को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, यह एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। युवाओं को अपने वोट की शक्ति को समझ...