सोनभद्र, मई 14 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में चल रही वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला बुधवार को मां वीणावादिनी की अर्चना से प्रारंभ हुआ। सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया गया। मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया। सह प्रशिक्षक अशोक चौबे और डाक्टर शुक्ल ने हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबंदी की। छात्रों को प्रात: स्मरण मंत्र, प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया। जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.