नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेटर नोएडा, समदाता। गांव चलो अभियान के तहत बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर को उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग में राज्यमंत्री ब्रजेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. देवेंद्र कुमार नागर को यह सम्मान उनके द्वारा विगत वर्षों में 17,000 जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराकर शिक्षा का उजाला उनके जीवन में फैलाने के लिए दिया गया। ब्रजेश कुमार ने कहा कि यदि हमें गांवों का विकास करना है, तो सबसे पहले वहां के बच्चों को शिक्षित करना होगा। शिक्षा ही वह आधार है, जिससे समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव है और तभी भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। इस मौके दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिला प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक , मंडल अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.