भागलपुर, फरवरी 3 -- प्रखंड की करहरिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हरा में परिभ्रमण पर ले जाने व लाने के दौरान छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा भोजन पानी नहीं दिए जाने से नाराज छात्र व अभिभावकों ने सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे स्कूल में ताला जड़ दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, करहरिया के उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा की ओर से बीते शनिवार (31 जनवरी) को करीब 26 छात्रों को वाहनों से परिभ्रमण के लिए बौंसी, बांका ले जाया गया था। बौंसी ले जाने व लाने के दौरान छात्र सहित शिक्षकों को नाश्ता, भोजन, पानी तक नहीं दिया गया। जिसके कारण कुछ छात्रों ने उल्टी कर दिया। साक्षी, निशांत, प्रिया भारती, अंश राज, दिव्यांश सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि रास्ते में प्यास लगने पर सर से पानी मांगा गया तो बहाना बनाकर आगे देने की ...