श्रावस्ती, अगस्त 6 -- श्रावस्ती। थानाध्यक्ष सोनवा विशुन देव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनोहर लाल जवाहर लाल चौधरी इंटर कॉलेज मोहरनिया में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट का मर्यादित व सतर्क उपयोग समय की आवश्यकता है। ओटीपी, पासवर्ड व बैंकिंग जानकारी को किसी से साझा न करें और फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक व क्यूआर कोड स्कैम से सतर्क रहें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही छात्रों को डिजिटल नागरिकता, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग और साइबर अपराधों के कानून की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.