लखनऊ, मार्च 26 -- -सीएमएस अलीगंज और गोमतीनगर प्रथम कैंपस में डिवाइन एजुकेशन कांफ्रेंस का आयोजन लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस में बुधवार को डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। विधान परिषद के चेयरमैन कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब छात्रों को चारित्रिक उत्कृष्टता व जीवन मूल्यों से भरपूर सर्वांगीण व उद्देश्यपूर्ण शिक्षा मिलेगी। तभी उनमें मनुष्यता का विकास संभव होगा। सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने 'ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति के बारे बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सीएमएस भावी पीढ़ी को उच्च चारित्रिक मूल्यों के साथ आदर्श विश्व नागरिक के रूप में ढालने का प्रयास कर रहा है। स्कूल में छात्रों को भौतिक ज्ञाान के साथ ही चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा भी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.