जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के बीआरसी में आयोजित गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने विद्यालय प्रधान से सीधा संवाद किया। इस दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, गतिविधि आधारित शिक्षण करने, पीटीएम, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं, विभिन्न प्रकार की समस्याओं आदि पर चर्चा हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीपीओ सुष्मिता भारद्वाज ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में भी लगातार कार्य हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए शैक्षणिक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं विद्यालय प्रधान क...