सिमडेगा, फरवरी 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। एसएस प्लस टू उवि जोराम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रमोशनल मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की संभावनाओं पर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिमडेगा कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो विद्याशंकर कुमार ने कहा कि इग्नू की स्थापना वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि इग्नू विश्व का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी नेटवर्क है। जिसका उद्देश्य है हर उस व्यक्ति तक शिक्षा पहुँचाना जो सीखना चाहता है। प्रो विद्या शंकर ने बताया कि इग्नू वर्तमान में 300 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित करता है। इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा विभिन्न सर्टिफिकेट कोर...