बेगुसराय, जनवरी 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के संकुल संसाधन केन्द्रों में शनिवार को संकुल स्तरीय आवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर कॉम्प्लेक्स सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक रणधीर कुमार ने किया। संचालन संकुल संचालक अभिषेक आनंद ने किया। इस प्रशिक्षण में वर्ग 01 से 05 के नामित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवीन शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी के उपयोग पर चर्चा की गयी। प्रशिक्षण में शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया गया। संकुल समन्वयक ने कहा कि शिक्षकों का प्रशिक्षण और विकास शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से नवीन श...