रांची, मई 8 -- रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 19 और 20 मई को खेलगांव में अंडर 17 और अंडर 19 विद्यार्थियों के लिए राज्यस्तरीय कैरम प्रतियोगिता होगी। आयोजन राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पहले विद्यालय, फिर प्रखंड स्तर पर होगा। विजेता राज्य स्तर पर भाग लेंगे। राज्य में 4000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर 6 मई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...