अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ मंडल इकाई की बैठक डीएस कॉलेज में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा के महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक द्वारा दिए गए जीवन मूल्य व नैतिक ज्ञान का प्रतिबिंब छात्रों में दिखना चाहिए। इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों व छात्रों के मध्य दूरी को घटाने की जरूरत है। शिक्षकों को अधिकारों से पहले कर्तव्य बोध को अपनाना चाहिए। क्योंकि कर्तव्यों में ही अधिकार...