नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के खाते में पांच- पांच हजार रुपये पहुंच चुके। यह धनराशि करीब जनपद के 13000 छात्रों को मिली। विभाग ने साढे छह हजार करोड़ रुपये वितरित किए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में जरूरतमंद छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीट निर्धारित है। सरकार इन छात्र किताब, कॉपी, बाग इत्यादि छात्रों के लिए धनराशि जारी करती है। पांच हजार रुपये प्रत्येक छात्रों के खाते में भेजी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन की तरफ से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये भी छात्रों को जारी कर दिए गए हैं, जिससे वह अपनी पढ़ाई की सामग्री खरीद कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.