भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर जिले में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। DM डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 से 25 दिसंबर तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद आयोजित नहीं की जाएंगी। यह नियम प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी समान रूप से लागू होगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले में कड़ाके की ठंड और सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे खराब मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, बोर्ड और प्री-बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत दी गई है...