कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक के मुहमदा जमीन सिकटिया गांव के बारी टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में बना विवाह भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे वहां पढ़ने वाले 209 छात्रों को खतरा है। आये दिन भवन का छज्जा गिरता रहता है, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा ने बताया कि दो दशक पूर्व बने इस विवाह भवन में कीड़े मकोड़ों का बसेरा बन गया है। परिसर में बन रहे मीड डे मील व छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी व ग्राम पंचायत को भी सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधान ने तहसील प्रशासन को पत्रक देकर इस जर्जर विवाह भवन को ध्वस्त कराने की मांग की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.