गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। छात्रों की रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करने और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूती देने के उद्देश्य से मोहन नगर के आईटीएस और नैसकॉम के बीच रविवार को एमओयू संपन्न हुआ है। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने बताया की इस साझेदारी से छात्रों को प्रासंगिक कौशल, व्यावहारिक अनुभव और उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिलेंगे। नैसकॉम के साथ यह एमओयू अकादमिक जगत और उद्योग के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगा। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार पांडे, डॉ. नैंसी शर्मा, डॉ. उपमित सिंह, डॉ. पूजा धर, प्रो. स्मिता कंसल, प्रो. आदिल खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.