प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तीन छात्रावासों हॉलैंड हाल, सर सुंदर लाल और केपीयूसी के अन्तःवासियों के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए इनके बीच रविवार को एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इविवि प्रशासन की पहल पर आयोजित मैच सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेला गया जिसमें सर सुंदर लाल छात्रावास की टीम विजयी रही। हॉलैंड हाल के सुपरिंटेंडेंट रंजीत सिंह के अनुसार इसके पूर्व छात्रावास में सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए अट्ठारह अन्तःवासियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार को दोपहर 1:30 बजे छात्रों की आम सभा भी बुलाई गई और इसमें एक स्वर में सभी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में छात्रावास प्रशासन को सहयोग करने तथा अराजक तत्वों को छात्रावास से बाहर करने का प्रस्ताव पारित कि...