अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- इंस्पायर अवार्ड' योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने देशभर में सर्वाधिक पंजीकरण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के छात्रों और शिक्षकों की प्रतिभा और सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। इस योजना में अलीगढ़ मंडल ने भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी ने बताया कि वर्ष 2025 में अलीगढ़ मंडल ने 14,072 नामांकन किए, जो योजना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंडल के साथ-साथ अलीगढ़ जनपद ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह के अनुसार, अलीगढ़ ने प्रदेश के 75 जनपदों में 15वां स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 37वां स्थान हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को नवाचार और रच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.