फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। दो छात्राओं को अगवा कर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को काबू नहीं कर पाईं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में जुटी है। एसीपी महेश श्योराण ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह जहां से आरोपी छात्राओं को बहला-फुसलाकर लेकर चले थे और कहां तक वह पैदल पहुंचे थे, इस बीच के रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से उनकी ठीक ढंग से पहचान हो सकेगी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से कोशिश की जा रही हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें भी कड़ी मेहनत कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि शनिवार तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि दो बदमाशों ने मंगलवार की सुबह सोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.