नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी में रहने वाली छात्रा ने महिला पर अपहरण कर एटा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एटा में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई। अब इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को तलब किया है। अधिवक्ता जगदीप सिंह ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा का आठ जनवरी को घर के बाहर से महिला ने कार से अपहरण कर लिया था। महिला छात्रा को एटा स्थित अपने गांव ले गई। छात्रा का आरोप है कि यहां उसे एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया गया। आरोपी ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची। सात फरवरी को अचानक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। इस दौरान पता चला कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड करवाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.