गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- मोदीनगर। मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में फुफेरे भाई ने छत पर सो रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का किया। इतना नहीं, विरोध पर किशोरी को छत से फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है। बीती 20 अक्तूबर की रात को पुत्री छत पर सो रही थी। देर रात अचानक वह नीचे गिर गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। होश आने पर छात्रा ने बताया कि वह घर पर सो रही थी। इसी बीच बुआ का लड़का आ गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई की और छत से फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार...