रांची, फरवरी 18 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी द्वारा साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्रा के पिता ने बीट बंगला निवासी रमेश कुमार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया कि रमेश अक्सर बीट बंगला के पास उसे रोककर छेड़छाड़ करता था। सोमवार को भी रमेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसका उसके पिता ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद रमेश ने अपने चचेरे साले आसिफ प्रसाद, समीर कुमार, सोनू, चंचल और पप्पू कुमार को उसके घर भेजा। सभी आरोपी शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की। इस घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है। इस मामले में थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया ...