गया, जनवरी 16 -- गुरुआ थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा भरौंधा बाजार से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान पकरी गांव निवासी बसीर अंसारी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर गुरुआ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...