लखनऊ, नवम्बर 30 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी में शनिवार रात सो रहीं दो बहनों के कमरे में घुसकर पड़ोसी युवक ने इंटर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। काकोरी क्षेत्र की एक महिला के मुताबिक शनिवार रात मकान की दीवार फांदकर पड़ोसी कमलेश कमरे में सो रहीं बेटियों के कमरे में घुस आया। आरोपी कमलेश ने इंटर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आहट सुनकर जागी बड़ी बेटी ने देखकर शोर मचा दिया। पीड़िता व उसकी बहन के विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। आरोप है कि करीब एक साल पहले भी कमलेश इसी तरह दीवार फां...