रुड़की, मई 8 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से पीएचडी कर रही एक छात्रा की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर जांच के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। आईआईटी रुड़की की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के 60 वर्षीय वरिष्ठ प्रोफेसर जिल्लुर रहमान को बर्खास्त कर दिया गया है। वह मार्केटिंग मैनेजमेंट पढ़ाते थे। पीएचडी कर रही एक छात्रा ने बीती जनवरी माह में अधिकारियों के समक्ष प्रोफेसर जिल्लुर रहमान पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर आईआईटी प्रबंधन ने जांच बिठाई और आरोपी प्रोफेसर से उनका पक्ष भी जाना। बाद मामला बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) में गया। जहां बीओजी ने हाल ही में अपनी बैठक में उनकी बर्खास्तगी को मंजूरी दे दी। आईआईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.