लखनऊ, जनवरी 7 -- पारा थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर असलहा दिखाते हुए कहीं शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा की मां ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हरदोई निवासी महिला परिवार के साथ पारा इलाके में किराए के मकान में रहती है। महिला के अनुसार बेटी सातवीं की छात्रा है। बेटी रोजाना छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने जाती थी। तभी रास्ते में दीपक अपने साथियों के साथ मिलकर परेशान करता था और फोन पर जबरदस्ती बात करने को कहता था। कुछ दिनों पहले दीपक एक अन्य साथी के साथ ऑटो से घर आया और बेटी को नहर के किनारे जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ की। असलहा दिखाकर किसी को कुछ बताने पर परिवार को जान से मारने की धम...