दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि।ग्रीन माउंट एकेडमी की छात्रा सुवान्या कुमारी ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विगत कई दिनों से इंदौर स्टेडियम में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें जिले भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजित अंडर-14 वर्ग के फाइनल राउंड में सुवान्या कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की ओर ग्रीन माउंट एकेडमी का नाम गौरवान्वित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के सचिव डॉ. करुण कुमार रॉय ने छात्रा को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...