कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ ट्रेनी शिक्षक ने करीब ढाई साल पहले दरिंदगी की। नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उसने दुराचार किया। दो दिन पहले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महेवाघाट क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी आठवीं की छात्रा थी। वह पास के परिषदीय स्कूल में पढ़ती थी। इसी स्कूल में गांव का बीटीसी कर रहा एक युवक शिक्षक कार्य की ट्रेनिंग कर रहा था। पीड़ित की मानें तो नवंबर 2022 में ट्रेनी शिक्षक ने पढ़ाई के बहाने से उसकी बेटी को अपने घर बुलाया। इसके बाद नशीला पानी पिला दिया। बेटी बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.