बागपत, जनवरी 31 -- बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्र छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान जूनियरों ने अपने सीनियर छात्र छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के सभागार में हुये कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा निकिता, अंजली, वंशिका,आस्था, अनन्या, हिना, तन्नू, आरुषि, सलोनी, काजल ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान जूनियरों ने अपने सीनियर छात्र छात्राओं को गिफ्ट व अन्य उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी। छात्राओं द्वारा रेम्प पर किये गये कैटवाक में कक्षा 12 की मुस...