टिहरी, मार्च 22 -- 62वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में पतंजलि गुरुकुलम मूल्या गांव की छात्रा मल्लिका दास ने सर्वोच्च काव्य स्वर्ण शलाका पुरस्कार प्राप्त किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। पतंजलि गुरुकुलम मूल्या गांव देवप्रयाग की छात्राओं द्वारा आठ प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। अखिल भारतीय शास्त्र महोत्सव में श्रीमद्भगवद्गीता परीक्षा (ओलंपियाड) में पतंजलि गुरुकुलम की ब्रह्मचारिणी स्वाति को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में स्वर्णशलाका पुरस्कार मल्लिका दास व रामायण कंठ पाठ में प्रथम पुरस्कार नंदिनी भट्ट ने प्राप्त किया। सुभाषित कण्ठपाठ में तृतीय पुरस्कार अनुष्का एवं अष्टाध्यायी पाठ में ...