उन्नाव, दिसम्बर 16 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम घर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार पलट गया। हादसे में छात्रा के जख्मी होने पर परिजनों से अस्पताल पहुंचाया है। कोतवाली क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय शिवानी पुत्री जगदीश मंगलवार देर शाम शौच क्रिया के बाद घर जा रही थी। तभी पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पार करते समय सामने से आ रहे लकड़ी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार घायल कर दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत सड़क पर पलट गया। घटना की जानकारी पर परिजन घायल छात्रा को पुरवा सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.