बुलंदशहर, फरवरी 22 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में एक छात्रा को कालेज से उसके गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी युवक के परिजनों ने छात्रा के पिता के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 20 फरवरी की सुबह उसकी 19वर्षीय पुत्री अपने कालेज गई थी। वहां से उसे मोहल्ले का ही युवक विनय पुत्र राकेश सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री घर से अपनी पढ़ाई से संबंधित सभी कागजात, मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, दो पायजेब, चांदी के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये की नगदी अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने बताया कि पुत्री की खोजबीन के दौरान आरोपी यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.